सिक्किम में लगातार मच रही तबाही के बीच भारतीय वायुसेना लोगों को बचाने की हर कोशिश कर रही है। ताकि एक भी मासूम बिना वजह अपनी जान न गवाएं। इसी बीच भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित राज्य से 16 विदेशी नागरिकों सहित 176 बचे लोगों को निकाला। वहीँ एक अधिकारी ने बताया कि वायुसेना ने राज्य में 9400 किलोग्राम राहत सामग्री भी हवाई मार्ग से उतारी। IAF अधिकारियों के अनुसार,भारतीय वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित सिक्किम में राहत प्रयासों के तहत दूरदराज के इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और संपर्क से कटे हुए क्षेत्रों में आवश्यक आपूर्ति पहुंचाने के लिए अपने एमआई-17 वी5, सीएच-47 चिनूक और चीता हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है।
सिक्किम में बाढ़ के कारण हुआ भारी नुक्सान
सिक्किम को हाल ही में अचानक आई बाढ़ के कारण भारी तबाही का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण पैदल पुलों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान हुआ।आपको बता दें की पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में तबाही के बीच, दक्षिण लोनाक झील में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) के बाद सिक्किम और उत्तरी बंगाल में तीस्ता बेसिन में तबाही मच गई, कुल 523 पर्यटक लाचेन गांव में फंसे रह गए, जिनमें से एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, दो लोग हताहत हुए। लाचेन (मंगन) निर्वाचन क्षेत्र के विधायक, समदुप लेप्चा ने कहा की “लाचेन में स्थिति बहुत खराब है। दो लोग हताहत हुए हैं, बाकी सुरक्षित हैं…सड़क के संपर्कविहीन होने के कारण हम यात्रा नहीं कर सकते…मैं पर्यटकों और उनके रिश्तेदारों से कहना चाहूंगा कि वे चिंता न करें।” चूंकि राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, उनमें से अधिकांश को सेना की मदद से एयरलिफ्ट किया गया है। “


Download Android App
Download iOS App



