मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उस समय में ‘खामोशी की मुद्रा’ में चले गए हैं, जब उन्हें निर्णायक ढंग से काम करने की जरूरत है।
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति का उल्लेख किया और कहा कि सरकार को सक्रियता से काम करने की जरूरत है। येचुरी ने दावा किया केंद्र सरकार ने आडंबर वाली चीजों पर पैसा खर्च किया और वैज्ञानिक परामर्शों को खारिज दिया।
उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जब आपको अस्पताल बनवाने चाहिए तो आप महल बनवा रहे हैं।’’ माकपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह उस समय में ‘खामोशी की मुद्रा’ में चले गए हैं, जब उन्हें निर्णायक ढंग से काम करने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



