बिहार में हथियार, गोला-बारूद और एक किलो चरस के साथ छह लोग गिरफ्तार

Summary :

कार्रवाई करते हुये पुलिस की एक टीम ने रविवार को मुजफ्फरपुर शहर में एक अस्पताल के पास ओवरब्रिज के नीचे सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छह लोगों को कथित रूप से हथियार, गोला-बारूद और एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट की साजिश रचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुये पुलिस की एक टीम ने रविवार को मुजफ्फरपुर शहर में एक अस्पताल के पास ओवरब्रिज के नीचे सभी आरोपियों को पकड़ लिया। 
उन्होंने कहा कि उनके पास से पांच पिस्तौल, नौ कारतूस और एक किलोग्राम चरस जब्त किया गया। कांत ने बताया कि सभी आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं। उनके खिलाफ अहियापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Desk Team