भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सभी भक्त सोमवार का व्रत और पूजा-पाठ करते हैं। जिससे भगवान अपने भक्तों पर हमेशा अपनी असीम कृपा बनाए रखते हैं। वैसे तो आप रोजाना भगवान की पूजा करते हैं,मगर आज हम आपको भोलेनाथ की आराधना करने की पूजा विधि के बारे में बताएंगे।

शिवजी की पूजा करने की विधि…
1.सोमवार के खास दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल और दूध से नहलाएं। इसके बाद सफेद चंदन से ग्यारह बेलपत्र पर ऊँ नम:शिवाय लिखकर शिवजी को अर्पित कर दें।

2.पूजा करते समय शिवलिंग पर चंदन,चावल,भांग,सुपारी,बेलपत्र और धूतरा चढाएं। इसके साथ ही आप देसी घी का दीपक जलाएं और 108 बार ऊँ नम:मंत्र का जाप करें।

3.महादेव की पूजा करते समय आप उन्हें चांदी के बर्तन में दूध भरकर स्नान कराएं। यदि ऐसा संभव नहीं तो आप स्टील या तांबे के पात्र का प्रयोग करें।

4.भगवान शिव का पूजन करने हुए उन्हें भूलकर भी हल्दी न चढाएं। क्योंकि हल्दी जलाधारी पर चढ़ाई जाती है। सोमवार के दिन आप ऊँ नम:शिवाय मंत्र का जप जरूर करें।


Download Android App
Download iOS App



