गुजरात में एक गांव के छह लोग भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद नदी में नहाते समय डूब गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना अरावली जिले के धानसुरा तालुक में खादोल गांव में शुक्रवार शाम को हुई। धानसुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “खादोल गांव के लोगों का एक समूह शुक्रवार शाम को वात्रक नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गया था।”
उन्होंने बताया कि पानी की गहराई का अंदाजा लगाने में नाकाम रहने के कारण छह लोग डूब गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय अधिकारियों के दलों को शनिवार सुबह उनके शव निकाले। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लालाभाई खांट (35), अजीत खांट (18), अशोक खांट (43), गोपाल खांट (23), भावेश खांट (18) और कनुभाई खांट (33) के रूप में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



