अक्षय, अमिताभ, शाहरुख़ संग अन्य बॉलीवुड सितारों ने ‘चंद्रयान 2’ के लिए इसरो के प्रयासों और उपलब्धि के लिए हौसला बढ़ाया

Summary :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान 2 मिशन चंद्रमा पर उतरते हुए अपने अंतिम क्षणों में भले ही असफल रहा हो लेकिन बॉलीवुड ने एक सुर में वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान 2 मिशन चंद्रमा पर उतरते हुए अपने अंतिम क्षणों में भले ही असफल रहा हो लेकिन बॉलीवुड ने एक सुर में वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की है और उनके बेहतरीन काम को सलाम किया। बॉलीवुड ने कहा कि वह वैज्ञानिकों के साथ एकजुटता के साथ खड़ हैं और पूरी फिल्म बिरादरी ने कहा कि उनकी ‘‘उत्कृष्ट बुद्धिमत्ता’’ पर देश को गर्व है। 
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा की हम होंगे कामयाब एक दिन और हमे असफ्ता को भूलते हुए कामयाबी का जश्न मनाना चाहिए और इसरो के वैज्ञानिको की टीम का उत्साह बढ़ाना चाहिए। 
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘‘ कई बार हम अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचना चाहते हैं लेकिन नहीं पहुंच पाते है। सबसे जरूरी बात है कि हम लक्ष्य को पाने के लिए निकल पड़ हैं और हमें पूरी उम्मीद और विश्वास है कि हम कर सकते हैं। हमारी वर्तमान स्थिति कभी भी हमारी मंजिल नहीं हो सकती। मंजिल हमेशा समय और विश्वास के साथ मिलती है। आप पर गर्व है इसरो। ’’ 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आज एक नया सूरज निकला है, चांद को फिर पकड़गे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गौरव कभी हार का सामना नहीं करता ‘हमारा गौरव, हमारी जीत’ आप पर गौरव है इसरो’’ 
स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने कहा,‘‘ केवल संपर्क टूटा है, संकल नहीं टूटा है। साहस अभी बहुत ऊंचा है। मुझे यकीन है कि हमें सफलता जरूर मिलेगी।’’ 
सुपर स्टार अक्षय कुमार ने इसरो के प्रयास की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘ प्रयोग के बिना कोई विज्ञान नहीं होता। कई बार हम सफल होते हैं और कई बार हम सीखते हैं। इसरो के इन प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को सलाम और हमें उम्मीद है कि चंद्रयान-2 जल्द ही चंद्रयान-3 के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। हम जल्द वापसी करेंगे।’’ 
अभिनेता अजय देवगन ने कहा, ‘‘ देश एक साथ खड़ है, गर्व और उम्मीद है! चन्द्रयान-2 के लिए इसरो का धन्यवाद। 
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इसरो के प्रयासों की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘वेल डन इसरो..। हमें आप पर गर्व है।’’ 
इमरान हाशमी ने कहा,‘‘ ऐसे समय में जब सोशल मीडिया केवल ताकत के बारे में डींग मारता है, ऐसे में कमजोरियों और असफलताओं के बारे में अगली पीढ़ को सीख देना महत्वपूर्ण हैं। यदि आप अपनी हार से सीखते हैं तो आप कुछ नहीं खोते हैं। इसरो पर गर्व हैं।’’ 
कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट कर इसरो टीम का हौसला बढ़ाया और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 
आपको बता दें इसरो का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर उतरने का क्रम पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार चल रहा था तथा चांद की सतह से वह 2.1 किलोमीटर की दूरी तक उसका प्रदर्शन सामान्य था, लेकिन इसके बाद धरती पर स्थित केन्द, से लैंडर का संपर्क टूट गया।

Ujjwal Jain