गुवाहाटी : गुवाहाटी पुलिस ने यहां हुए ग्रेनेड विस्फोट में भूमिका का लेकर उल्फा के एक ‘स्लीपर सेल’ के रूप में काम करने वाले व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में 12 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने महिला की पहचान लेखिका और अभिनेत्री जाह्नबी सैकिया के रूप में की है।
गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने यहां बताया कि पुलिस ने शहर के पंजाबारी इलाके में उनके किराए के घर से 20 किलोग्राम गनपाउडर, नौ एमएम की एक पिस्तौल, 25 चक्र गोला-बारूद, उल्फा दस्तावेजों, मोबाइल फोन और अन्य ‘‘आपत्तिजनक सामग्री’’ बरामद की।
उन्होंने बताया, ‘‘हमने उल्फा उग्रवादी के बातचीत समर्थक एक धड़े के प्रणमय राजगुरू को गिरफ्तार किया है। वह संगठन के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था और सभी सामग्रियों का प्रबंध किया था।’’
उल्फा प्रमुख परेश बरुआ ने विस्फोट होने के कुछ मिनटों के बाद कथित तौर पर जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, पुलिस ने इन बरामदगी तक संगठन के बारे में अपन मुंह बंद रखा था।


Download Android App
Download iOS App



