सेना ने केरल बाढ़ में फंसे दिव्यांग की कुछ इस तरह की मदद, देखें VIDEO

Summary :

NULL

नई दिल्ली:  केरल में चारों और जल प्रलय से हा-हाकार मचा हुअा है । भारतीय सेना के जवान अपनी जी-जान लगाकर लोगों को हर तरह की मदद पहुंचाकर सहायता कर रहें है। इस बीच सोशल मी‌डिया में कई वी‌डियो वायरल हो रहे हैं। एेसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी द्रवित हुए बिना नहीं रह पाएंगे… बाढ़ में फंसे एक दिव्यांग शख्स को (जिसकी एक टांग नकली  है) भारतीय सेना के जवान ने अपने कंधे पर उठाकर सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाला, और भारतीय सेना द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया यही वीडियो वायरल हो चला है… पिछले कुछ दिनों से भारतीय थलसेना, नौसेना तथा वायुसेना के जवान स्थानीय लोगों तथा मछुआरों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, और प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री भी पहुंचा रहे हैं।

वीडियो में सेना के पांच जवान इस अज्ञात दिव्यांग व्यक्ति को सीढ़ी से नीचे उतरने में मदद करते दिख रहे हैं, जो बाढ़ प्रभावित इलाके में एक मकान की पहली मंज़िल पर फंसकर रह गया था… यह स्पष्ट नहीं है कि केरल के किस इलाके में यह बचाव कार्य हुआ, लेकिन कमेंट करने वालों के मुताबिक ये जवान भारतीाय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के हैं…

वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है, ”आप जहां भी हैं, हम आपको बचा लेंगे… #wewillsaveyou…”

 

Wherever you are #wewillsaveyou #havefaith #IndianArmy #OpMadad #Keralafloods2018

A post shared by Indian Army (@indianarmy.adgpi) on

लगभग 21 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और इस पर सैकड़ों की तादाद में कमेंट भी आ चुके हैं।

एक यूज़र ने लिखा, ”हम सभी जानते हैं कि आपकी कड़ी मेहनत के लिए सिर्फ धन्यवाद कहना काफी नहीं हो सकता, लेकिन फिर भी मैं केरल में मौजूद सेना के सभी जवानों और महिलाओं को धन्यवाद कहना चाहता हूं…” एक अन्य यूज़र ने लिखा, ”भारतीय सेना को सलाम…”

भारतीय सेना द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है कि केरल के लोग किस तरह सशस्त्र सेनाओं को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। सेना के इस जज्बे को पंजाब केसरी का सलाम !

Desk Team