फिल्म ‘भारत’ में इस हॉट एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे Sunil Grover

Summary :

टीवी के मशहूर कॉमेडियन Sunil Grover की कपिल शर्मा के शो से भले ही निराशाजनक विदाई हुई थी लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई बुरा असर नहीं डाला था।

टीवी के मशहूर कॉमेडियन Sunil Grover की कपिल शर्मा के शो से भले ही निराशाजनक विदाई हुई थी लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई बुरा असर नहीं डाला था।

टीवी और बॉलीवुड में उनकी डिमांड आए दिन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन सुनील ग्रोवर फिल्में साइन कराने में शतर्कता दिखा रहे हैं।

यह तस्वीर शेयर की थी Sunil Grover ने

 

Sunil Grover की नई फिल्म ‘पटाखा’ का पिछले ही दिनों ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। उसके बाद सुनील ग्रोवर ने माल्टा से भाईजान के द्वारा खींची तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

सुनील ग्रोवर इस तस्वीर में सलमान खान की तरह माचो लुक में नजर आ रहे थे। उसके बाद तो उनके फैन्स में यह जिज्ञासा बढ़ गई थी कि सुनील ग्रोवर का फिल्म में क्या किरदार होगा।

फिल्म ‘भारत’ में इस अभिनेत्री के साथ इश्क लड़ाएंगे Sunil Grover

खबरों के अनुसार यह जानकारी मिल रही है कि Sunil Grover की फिल्म भारत में लोगों को हंसाने वाला काम करेंगे ही लेकिन उसके साथ ही वह दिलबर गर्ल नोरा फतेही के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे।

फिल्म भारत के निर्माताओं ने यह फैसला किया है कि वह सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही के बीच एक रोमांटिक एंगल दिखाएंगे। बता दें कि नोरा और सुनील इस समय माल्टा में शूटिंग कर रहे हैं।

नोरा फतेही ने दिलबर गाने में किया है हॉट डांस

इस फिल्म में जहां सुनील अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों को हंसाते हुए दिखाई देंगे तो वहीं नोरा फतेही एक लैटिन कैरेक्टर निभाती हुई नजर आएंगी। जिसके कॉस्ट्यूम्स बहुत ही हॉट नजर आ रहे हैं।  नोरा फतेही ने हाल में ही दो हॉट डांस नम्बर ‘दिलबर-दिलबर’ और ‘कमरिया’ दिए हैं जिनके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

Desk Team