हमारी पुलिस ने एक दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसके लिए उज्जैन पुलिस को बधाई देता हूं। आगे की कार्रवाई के लिए इसे यूपी पुलिस को सौंपा जायेगा। मैं आज सुबह से ही मा. श्री @myogiadityanath जी के संपर्क में हूं। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है। pic.twitter.com/wTRhwuz7YF
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 9, 2020
शिवराज सिंह चौहान ने अगले ट्वीट में लिखा, ”मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा, ”मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।” विकास दुबे ने तीन जुलाई को कानपुर जिले में अपने साथियों के साथ पुलिस पर हमला कर आठ अधिकारियों कर्मचारियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही उत्तरप्रदेश पुलिस उसकी और उसके साथियों की तलाश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



