हिंदू धर्म में प्रत्तेक भगवान की पूजा अर्चना के लिए एक दिन बताया गया है। उसी प्रकार से गुरुवार को भगवान श्रीहरि विष्णु जी की पूजा के साथ साईं बाबा की पूजा का भी दिन बताया गया है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार साईं बाबा की पूजा-उपासना कोई भी व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और भक्ति से करता है उसकी शिरडी वाले साईं बाबा मनचाही इच्छा पूर्ण करते हैं।

गुरुवार के दिन निमित्त रूप से बाबा के लिए व्रत लोग रखते हैं ताकि बाबा अपनी कृपा दृष्टि उनपर बना दें। साईं बाबा की पूजा भक्त इस दिन फल, फूल, मेवा-मिष्टान से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ चीजें साईं बाबा को बेहद प्रिय हैं। साईं बाबा की पसंद की चीजें कोई व्यक्ति अगर प्रसाद के रुप में चढ़ाता है तो बाबा जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। चलिए आपको साईं बाबा की पसंदीदा चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खिचड़ी
खिचड़ी साईं बाबा की प्रिय है। दरअसल बाबा एक तपस्वी थे जिस वजह से उनका खाना हमेशा सात्विक रहा। साईं बाबा को आप हर गुरुवार खिचड़ी भेंट करते हैं तो वह शुभ माना जाता है।

नारियल
सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार नारियल प्रसाद के रुप में सभी देवी-देवताओं को समर्पित करना शुभ होता है। नारियल साईं बाबा को भी प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन बाबा की पूजा में नारियल भेंट करने से उनका आशीर्वाद जल्दी प्राप्त होता है।

हलवा
साईं बाबा को हलवा अति प्रिय है। साईं बाबा की पूजा के दौरान हलवा जरूर चढ़ाएं। अगर आप हलवा बना रहे हैं तो आटे अथवा सूजी का भी बना सकते हैं।

पालक
पालक भी साईं बाबा को बेहद पसंद है। पालक खाना बाबा को खूब पसंद है। बाबा अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं जो उन्हें प्रसाद के रुप में पालक की सब्जी भेंट करते हैं।

मिठाइयां
मिठाइयां भी साईं नाथ को प्रिय हैं। खासतौर पर बाबा को अति प्रिय गाय के दूध की मिठाइयां पसंद हैं। बाबा को आप पेड़ा भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा फल और फूल भी बाबा को उनके भक्त भेंट कर सकते हैं। साईं बाबा अपने भक्तों से जल्द प्रसन्न इन सब चीजों से हो जाते हैं।



Download Android App
Download iOS App



