जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू ने बांदीपोरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या की गुरुवार को निंदा करते हुए कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य के दोषियों को सजा दी जाएगी। बारी, उनके पिता बशीर अहमद और भाई उमर बशीर पर बुधवार रात करीब नौ बजे बांदीपुरा पुलिस थाने के समीप उनकी दुकान के बाहर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
MP : हिस्ट्रीशीटर के गिरफ्तार होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- विकास दुबे पर पूरी निगाह रखी जा रही थी
एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शोक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या का बर्बर कृत्य मानवता के खिलाफ है और इस कायरतापूर्ण हरकत के दोषियों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


Download Android App
Download iOS App



