पूर्व भाजपा सांसद सोम मरांडी के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

Summary :

झारखंड के राजमहल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवम जनजाति समाज के कद्दावर नेता सोम मरांडी के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने आज गहरा शोक प्रकट किया है।

झारखंड के राजमहल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवम जनजाति समाज के कद्दावर नेता सोम मरांडी के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने आज गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया। उन्होंने कहा कि स्व सोम मरांडी सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे।श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान उनके परिजनों को धैर्य एवम साहस प्रदान करें।
सोम मंराडी के निधन की खबर सुन मन व्यथित – बाबूलाल मरांडी
भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सोम मरांडी के निधन से मन व्यथित है। उनका इस तरह अचानक दुनिया से चला जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिय प्रार्थना की। सोम मरांडी के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद, त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय सहित प्रदेश भाजपा के नेतागण शामिल है।
रिम्स में अंतिम सांस 
उल्लेखनीय है कि राजमहल लोकसभा के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम मरांडी का आज यहां आकस्मिक हृदयाघात के पश्चात उन्हें राँची के रिम्स ले जाया गया था जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
 

Desk Team