मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। श्रीमती इमरती देवी आज यहां जिले में कथित रुप से कुपोषण के चलते सहरिया जनजाति के 18 बच्चों की हुई मौत के बाद उन गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी चिकित्सकों से जांच कराई जा रही है। उन्होंने लोगों की शिकायत मिलने के बाद एक महिला सुपरवाइजर रेखा अग्रवाल को निलंबित कर दिया।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रकार के कदम उठाये जा रहे है। इसी दिशा में आदिमजाति कल्याण विभाग के माध्यम से सहरिया परिवार की मुखिया को बच्चों के पोषित करने के लिए 1000 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। इसके अलावा कमजोर बच्चों की ग्रेड सुधारने की दिशा में एनआरसी केन्द, खोले गये है। इन केन्द्रों के माध्यम से कुपोषित बच्चों को पोषित करने की दिशा में प्रयास जारी है। जिले के विकास खण्ड विजयपुर के ग्राम खुर्रका, बडौदाकलां, शिवलालपुरा, अगरा, गोलीपुरा में मृतक बच्चों के परिजनों एवं ग्रामीणों से चर्चा की।
उन्होंने सहरिया समाज के लोगों से कहा कि बच्चों के पोषित करने की दिशा में एनआरसी केन्द, के अलावा स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से चिकित्सा एवं भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि खुर्रका, बडौदाकलां, शिवलालपुरा, अगरा, गोलीपुरा गांवों में समूह के माध्यम से बच्चों के पोषण आहर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सहरिया परिवार की महिलाओं को प्रसूति सहायक योजना के तहत निर्धारित राशि प्रदान की जा रही है।
उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि अपने कमजोर बच्चों के एनआरसी केन्द्रों में अवश्य भर्ती करावें। जहां सभी प्रकार की सुविधाऐं बच्चों की मां सहित प्रदान की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



