कोरोना महामारी का असर देश के तीज-त्योहारों पर भी पड़ रहा है। गुजरात सरकार ने राज्य में इस साल कोरोना वायरस के मद्देनज़र उत्त्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए राज्य स्तर पर नवरात्रि महोत्सव आयोजित न करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञापित के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाला नौ दिवसीय पारंपरिक राज्य स्तरीय नवरात्रि उत्सव नहीं मनाया जाएगा। इस साल कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए यह फैसला किया गया है।

पश्चिमी राज्य में नवरात्रि सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है और इस दौरान राज्य सरकार हर साल अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में नौ दिनो तक एक विशाल राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन करती है जिसमें लाखों की संख्या में लोग शाम से लेकर देर रात तक गरबा और इससे जुड़े मेले में शिरकत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने व्यापक जनहित में यह फैसला किया है। जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में अब तक 1 लाख 31 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तथा 3400 से अधिक की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद सर्वाधिक प्रभावित जहां 36 हजार लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 18 की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



