डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन कटौती से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। डीजल फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लगातार तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 48 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल 2.76 रुपये लीटर सस्ता हो गया है।
RBI ने चेक से भुगतान करने के बदले नियम, नए साल से लागू होगी प्रकिया
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल घटकर क्रमश: 70.80 रुपये, 74.32 रुपये, 77.22 रुपये और 76.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



