असम के मंत्री का बयान, कहा-भगवान के कंप्यूटर ने कोरोना को धरती पर भेजने का फैसला किया

Summary :

चंद्रमोहन पटवोरी ने कोरोना को “भगवान के कंप्‍यूटर” पर बना रोग बता दिया है। उनके बयान के अनुसार, कोरोना से कौन मरेगा या संक्रमित होगा इसकी लिस्ट भगवान के पास है।

कोरोना महामारी को लेकर कई नेताओं के अजीबोगरीब बयान सामने आए। किसी ने कोरोना को भगाने के लिए ‘गो कोरोना-गो कोरोना’ के नारे लगाए तो किसी ने वायरस को जीव बताते हुए उसके जीने के अधिकार पर बात कही। लेकिन अब एक नेता ने कोरोना को “भगवान के कंप्‍यूटर” पर बना रोग बता दिया है। उनके बयान के अनुसार, कोरोना से कौन मरेगा या संक्रमित होगा इसकी लिस्ट भगवान के पास है।
दरअसल, असम सरकार में परिवहन मंत्री और बीजेपी नेता मंत्री चंद्रमोहन पटवोरी ने एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा, ‘प्रकृति ने तय किया है कि कौन इससे संक्रमित होगा, कौन नहीं और कौन इस दुनिया से जाएगा। यह भगवान के सुपर कंप्यूटर से हो रहा है, जो मानव निर्मित नहीं है। कंप्यूटर ने कोरोना वायरस को धरती पर भेजने का फैसला किया, जिसमें मरने की दर 2 फीसद तय की गई थी।’

केरल मेें कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक? 32 हजार से ज्यादा नए मामले आने पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना से कौन मरेगा ‘इसकी लिस्‍ट भी भगवान’ ने बनाई है। पटवोरी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और उसके वैज्ञानिक इस वायरस को खत्म करने की दवा खोजने में नाकाम रहे हैं और प्रकृति ने मानवता के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया है।
नेताओं की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर इस तरह के बयान सामने आना बिल्कुल भी हैरान करने वाले नहीं है। लेकिन आम जनता की तरफ से हद तो तब हो गई जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लोगों ने कोरोना माता का मंदिर स्थापित कर दिया। इतना ही नहीं मंदिर में कोरोना माता की मूर्ति तक स्थापित की गई, हालांकि प्रशासन को जब की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इस मंदिर को तोड़ दिया।

Desk Team