स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी मेड इन चाइना है, न्यू इंडिया चाइना-निर्भर है : राहुल

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हैदराबाद में पिछले दिनों स्थापित स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के चीन में बने (मेड इन चाइना) होने का दावा किया और सवाल किया कि क्या न्यू इंडियाचाइना-निर्भर” है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हैदराबाद में पिछले दिनों स्थापित स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के चीन में बने (मेड इन चाइना) होने का दावा किया और सवाल किया कि क्या न्यू इंडियाचाइना-निर्भर” है।
उन्होंने ट्वीट किया, स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी मेड इन चाइना है। न्यू इंडिया चाइना-निर्भर है?”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं सदी के भक्ति धारा के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में बनाई गयी ”स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी’ का गत शनिवार को अनावरण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

यह प्रतिमा ‘पंचधातु’ से बनी है जिसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता का एक संयोजन है और यह दुनिया में बैठी अवस्था में सबसे ऊंची धातु की प्रतिमाओं में से एक है।

Desk Team