महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को सड़क पर गलत दिशा से जा रहे एक कंटेनर के कार से टकरा जाने से कार में सवार तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर रंजनगांव के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।
महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
वही, थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एक परिवार के छह सदस्य एक कार में पुणे जा रहे थे। जब वे करेगांव के पास पहुंचे, तो गलत दिशा से आ रहा एक कंटेनर उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।’’ उन्होंने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे थे, जिनमें चार साल की बच्ची भी शामिल है।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि दो अन्य पीड़ित पुरुष थे। उन्होंने बताया कि घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंटेनर के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



