मुंबई में शुक्रवार को छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे अपने साथ मोदी सरकार के इस कदम की निंदा करने वाले बैनर लिये हुए थे।

एक छात्र निकिता पाठक ने कहा, यह तानाशाही है। मुझे लगता है कि है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की रक्षा करे और उसके खिलाफ कोई काम न करे। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह एक गैर-जिम्मेदार सरकार है। यह कानून न सिर्फ एक समुदाय बल्कि पूरे देश के खिलाफ है।


Download Android App
Download iOS App



