देश के मिसाइल और रक्षा संबंधी विभाग डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने बुधवार को ओडिशा राज्य के तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया। यह जानकारी डीआरडीओ के सूत्रों ने दी। डीआरडीओ द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है।
अपने सभी उद्देश्यों को किया पूरा
सूत्रों ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि, निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। ‘प्रलय’ 350-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है।


Download Android App
Download iOS App



