केरल सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर रविवार को लॉकडाउन जारी रखने का फैसला शुक्रवार को लिया। कोविड के कथित तौर पर खराब प्रबंधन के लिए विपक्षी दलों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की आलोचना झेल रही सरकार ने आज रात इस संबंध में एक आदेश जारी किया।
आदेश में कहा गया कि रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा और केवल कुछ गतिविधियों की ही अनुमति होगी। राज्य में आज संक्रमण के 32801 मामले सामने आए और जांच संक्रमण दर 19.22 प्रतिशत दर्ज की गई।
इस बीच केंद्र सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों में संक्रमण की लक्षित जांच करने तथा जीनोमिक निगरानी का सुझाव दिया है।
केरल के मुख्य सचिव को शुक्रवार को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राज्य में जुलाई से संक्रमण की दर में लगातार वृद्धि देखी गई है। भूषण ने कहा कि राज्य में कोविड निषिद्ध क्षेत्रों में अधिक संक्रमण वाले ‘क्लस्टर’ की पहचान करना जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



