राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने कहा है कि कोरोना वायरस के डर के बीच महाराष्ट्र के कोल्हापुर के 34 लोग ईरान में फंस गए हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर को उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। सुले ने फंसे हुए लोगों के नाम और पासपोर्ट का विवरण भी ट्विटर पर साझा किया।
बारामती से लोकसभा सदस्य ने सोमवार को कहा, “ कोरोना वायरस के संकट के बीच कोल्हापुर और आसपास के क्षेत्रों के 34 लोग ईरान में फंस गए हैं। उनके नाम और पासपोर्ट का विवरण संलग्न है। उन्होंने कहा, “ माननीय डॉ एस जयशंकर जी से अनुरोध है कि वह विदेश में फंसे हुए सभी भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी में मदद करें।”
राकांपा नेता ने विदेश मंत्रालय से हमेशा मदद मिलने और जल्दी जवाब मिलने के लिए मंगलवार को जयशंकर का आभार जताया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं जिनमें से एक दिल्ली का मामला है। सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए कोशिशें बढ़ा दी हैं। इस संक्रमण ने दुनियाभर में 3000 लोगों की जान ले ली है।


Download Android App
Download iOS App



