पश्चिम बंगाल में 2 मई को मतगणना के बाद राज्य से हिंसा की खबरें सामने आई। हिंसा की घटनाओं के बाद से बीजेपी टीएमसी पर हमलावर है। पश्चिम बंगाल चुनावों में सबसे हॉट सीट बनी नंदीग्राम से जीत हासिल करने वाले शुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य में स्थिति बहुत गंभीर है।
नंदीग्राम से बीजेपी विधायक अधिकारी ने कहा, स्थिति बहुत गंभीर है। खासकर एक समुदाय के लोगों पर हमला हो रहा है। इसमें केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। हम लोगों ने शपथ लिया है कि हम लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल में सामान्य स्थिति बहाल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ममता के तीसरी बार CM बनने पर नड्डा का तंज, प्रजातंत्र में सबको शपथ लेने का अधिकार
उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से राजनीति में हूं। ऐसा माहौल 2001 में तब बना था जब CPI (M) बाहर निकल रही थी। उस समय ममता बनर्जी को 60 सीटें मिली थीं। कुछ क्षेत्रों में राजनीतिक हिंसा हुई थी। बीजेपी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कम से कम छह बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या कर दी है। इनमें एक महिला भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



