टी राजा सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से कहा – भारत को 2026 तक हिंदू राष्ट्र कर दिया जाएगा घोषित

Summary :

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता टी. राजा सिंह ने कहा है कि भारत को 2026 तक अखंड हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी  से निलंबित नेता टी. राजा सिंह ने कहा है कि भारत को 2026 तक अखंड हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि अहमदनगर और हैदराबाद शहरों का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर कर दिया जाएगा।
भारत को हिंदू राष्ट्रीय घोषित करने में क्या है आपत्ति
टी. राजा सिंह ने कहा, हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ बनाया जाए। अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता?, जहां बहुसंख्यक आबादी हिंदुओं की है। 
औरंगाबाद का नाम बदलाने की कही बात
हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह ने कहा,  चाहे कुछ भी हो, 2025 और 2026 में, भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाएगा। यह मैं नहीं कह रहा, यह सभी साधु-संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर ‘धाराशिव’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Desk Team