मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी राज्य असम के साथ सीमा विवाद पर बातचीत का दूसरा दौर मई तक शुरू होने की संभावना है, ताकि दोनों राज्यों के बीच मतभेद के शेष छह क्षेत्रों में विवाद को हल किया जा सके।
संगमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नियमित संपर्क में है।
उन्होंने कहा, “आधिकारिक तौर पर, हम अप्रैल के आखिर में या शायद मई में इस पर काम करने की कोशिश करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



