भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रांड स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज तमिलनाडु के चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे हैं। बुधवार को कोयंबटूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा।
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, जब हम तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को देखते हैं, तो हम पाते हैं कि वे माताओं का अपमान करते हैं और उनके लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है।
असम में गरजे अमित शाह- अरे बदरुद्दीन, सरकार की चाबी आपके हाथ में नहीं बल्कि जनता के हाथ में है
उल्लेखनीय है कि चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री योगी सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। देशभर में होने वाले लगभग हर चुनाव में योगी की मांग बतौर स्टार प्रचारक जबरदस्त रहती है। उनकी इस लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें खास तौर पर बंगाल में लगाया है। इसके साथ ही वह असम, तमिलनाडु, केरल और पुंडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रचार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



