तमिलनाडु में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टु जिलों से दो नकली शराब की घटनाएं सामने आई हैं। इन दोनों जिलों में जहरीली शराब पीने से 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम के पास एकियारकुप्पम के रहने वाले छह लोगों की रविवार को मौत हो गई। जबकि चेंगलपट्टू के मदुरंथागम में शुक्रवार को 2 लोगों की मौत हो गई।

इस मामले में अधिकारियों ने आगे बताया कि रविवार को जहरीली शराब पीने से एक दंपति की भी मौत हो गई। ये सभी मौतें नकली शराब पीने की वजह से हुई हैं। मरने वालों के अलावा जहरीली शराब पीने से बीमार हुए दो दर्जन से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है, हालांकि उनकी हालात फिलहाल ठीक है। इस घटना को लेकर, पुलिस महानिरीक्षक एन कन्नन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसी के साथ उन्होंने कहा, तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं और अभी तक पुलिस को दोनों घटनाओं के बीच संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस दोनों घटनाओं के बीच किसी भी संभावित संबंध का पता लगाने के लिए एक एंगल से जांच कर रही है। मरने वाले सभी 10 लोगों ने जरूर इथेनॉल-मेथनॉल पदार्थों के साथ जहरीली शराब का सेवन किया था।

कन्नन ने आगे बताया- “घटना के संबंध में, अमरन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से नकली शराब भी जब्त की गई है। जिसे लैब में मेथेनॉल की जांच का पता लगाने के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चेंगलपट्टू जिले के चिथमूर इलाके की घटना के आरोप में अम्मावसाई नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, एन कन्नन ने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गई है। आईजी ने कहा, “विलुपुरम मरक्कनम में 2 इंस्पेक्टर और 2 सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह, चेंगलपट्टू घटना के सिलसिले में एक इंस्पेक्टर और 2 सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों घटनाओं के कुछ आरोपी फिलहाल फरार है जिन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



