तमिलनाडु के मंत्रियों ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री से चेन्नई के लिए मांगा कृष्णा का पानी

Summary :

मंत्रियों एस पी वेलुमनी और डी जयकुमार ने रेड्डी को पत्र सौंप कर तेलुगु गंगा नहर के माध्यम से पेयजल को तत्काल छोड़े जाने का अनुरोध किया।

तमिलनाडु के दो मंत्रियों ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से शुक्रवार को मुलाकात कर चेन्नई में पेयजल के अभाव से निपटने को लेकर शहर के लिए कृष्णा नदी का पानी छोड़े जाने की मांग की। 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी की तरफ से मंत्रियों एस पी वेलुमनी और डी जयकुमार ने रेड्डी को पत्र सौंप कर तेलुगु गंगा नहर के माध्यम से पेयजल को तत्काल छोड़े जाने का अनुरोध किया। 
नगर निगम प्रशासन के मंत्री वेलुमनी ने चेन्नई हवाईअड्डे पर संवाददाताओं को बताया, ‘‘इससे पहले, भंडार की कमी थी और वे पानी छोड़ने में असमर्थ थे। आज स्थिति पक्ष में है क्योंकि श्रीसेलम बांध में पानी का प्रवाह अच्छा है।” 

Desk Team