तेल मालिश के बाद शराब और बांसुरी की धुन का आनंद लेते हुए तमिलनाडु पुलिस के एक अधिकारी का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी केवल अपने अंडरगारमेंट्स में पूरी तरह से तेल से भीगे हुए हैं। वीडियो सामने आने के पुलिस प्रसाशन ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
दरअसल, मंगलवार को हुई इस घटना के अनुसार, सशस्त्र पुलिस बटालियन के बैंड का एक सदस्य अपने सीनियर की खुशी के लिए वाद्य यंत्र बजा रहा था। वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी की पहचान तमिलनाडु सशस्त्र बटालियन, मदुरै के डिप्टी कमांडेंट जी. सोमसुंदरम के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि इस वीडियो के चश्मदीद एक पुलिसकर्मी ने गुपचुप तरीके से इस वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो वायरल हो गई, जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस को इस मामले में जांच का आदेश देना पड़ा।
टिकटॉक पर भी वीडियो बना चुके हैं सोमसुंदरम
डिप्टी कमांडेंट सोमसुंदरम पहले एमजीआर फिल्मों के अपने संगीत वीडियो और अपनी पुलिस वर्दी में कुछ यूट्यूब और टिकटॉक वीडियो पर दिखाई देने के लिए सुर्खियों में रहे हैं। टिकटॉक पर उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



