तमिलनाडु के CM एम के स्टालिन ने कहा- द्रमुक का लक्ष्य मोदी को सत्ता में लौटने से रोकना है

Summary :

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता में नहीं वापस आना चाहिए।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता में नहीं वापस आना चाहिए तथा उसके नेता नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए, यही उनकी पार्टी का रूख है।जब यहां संवाददाताओं ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के इस सुझाव के बारे में उनसे पूछा कि द्रमुक प्रमुख को राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरना चाहिए तो उन्होंने कहा कि वह तो पहले से ही राष्ट्रीय राजनीति में हैं।
नरेंद्र मोदी को फिर प्रधामनंत्री बनने से रोकना 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बार-बार कह रहा हूं, मैंने कल की सभा में (अपनी जन्मदिवस रैली में) भी कहा था। फिलहाल हमारी नीति यह है कि किसे प्रधानमंत्री बनना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है कि किसे प्रधानमंत्री बिल्कुल नहीं बनना चाहिए और किसी दल को सत्ता में बिल्कुल नहीं होना चाहिए।’’स्टालिन ने अपनी पार्टी का यह रुख दोहराया कि लक्ष्य भाजपा को केंद्र की सत्ता में लौटने तथा नरेंद्र मोदी को फिर प्रधामनंत्री बनने से रोकना है।
MK Stalin Attack On PM Modi Parliament Speech Said First Time A PM Has  Accepted | Tamil Nadu: 'प्रधानमंत्री ने पहली बार कबूला...', तमिलनाडु के  सीएम एमके स्टालिन का पीएम मोदी पर
उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि लोग लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को भारी जीत, इरोड पूर्व में हुए उपचुनाव से भी बहुत बड़ी जीत देंगे।बुधवार को 70 वर्ष के हुए स्टालिन ने कहा, ‘‘ भाजपा को राजनीतिक रूप से अवश्य ही पराजित किया जाना चाहिए। यही सभी विपक्षी दलों का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।’’उन्होंने अपने जन्मदिन पर आयोजित रैली में कहा था, ‘‘ राजनीतिक दलों को मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए।’’

Desk Team