अपनी शादी में इंडियन ब्राइड के लुक कैरी करने पर ट्रोलिंग का शिकार हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस उस्ना शाह एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी शादी को लेकर पाक एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उश्ना ने हाल ही में, गोल्फ प्लेयर हमजा अमीन से शादी की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था।

दरअसल, अपनी शादी में उशना लाल रंग के दुल्हन के आउटफिट में बला की खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके शादी के जोड़े के रंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया था। मगर अब खबर आ रही है कि उशना ने ट्रोलिंग से परेशान होकर एक बड़ा कदम उठाया है।

हाल ही में, उशना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि मानसिक स्वास्थ्य की खातिर उश्ना शाह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उशना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने अपनी शादी को निजी रखने के लिए ‘बहुत मेहनत’ की, लेकिन जब उनकी तस्वीरें बिना इजाजत के ऑनलाइन शेयर की गईं, तो लाल लहंगा पहनने के लिए उन्हें ‘धमकाया’ गया।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘अपनी शादी को प्राइवेट रखने की सख्त कोशिश की गई, लेकिन मेरा निकाह एक ड्रोन की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गया, जिसने मेरी शादी की तस्वीरों को वायरल किया। इसके लिए मुझे हजारों की संख्या में मैसेज आ रहे हैं। मैंने जो पहना था उसे पहनने के लिए कृपया मुझे माफ करें। मैंने इनमें से किसी के लिए भी साइन अप नहीं किया है।’

इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टिवेट करने से पहले उशना ने कहा, ‘मैंने सालों से ऑनलाइन ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मैं भी एक इंसान हूं। एक नए घर में एक नई दुल्हन हूं। फोटोग्राफी से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक मैंने हर चीज को काफी प्राइवेट रखने का पूरी कोशिश की थी। मैं वही शेयर करना चाहती थी, जिसे लेकर मैं कंफर्टेबल रहूं, लेकिन कुछ लोगों ने मेरी प्राइवेसी की इज्जत नहीं की।’


Download Android App
Download iOS App



