भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 31 सीट जीतकर पूर्वोत्तर राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 30 सीट मिली हैं, जबकि इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा(आईपीएफटी) को एक सीट मिली है।
भाजपा दो और सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक 57 सीट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। टाउन बोरडोवाली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 1257 वोट से हराने वाले निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ‘‘भाजपा की जीत की उम्मीद थी…हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। निर्णायक जनादेश से हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है।’’


Download Android App
Download iOS App



