प्रेम कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन कुछ ऐसी प्रेम ऐसी होती है जो काफी बड़ी मिसाल बन जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रेम कहानी काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें एक डिलीवरी बॉय अपने डिलीवरी करने वाले कूलर बैग के अंदर 800 साल पुरानी मम्मी को अपने साथ घुमा रहा था।

800 साल पुरानी मम्मी के साथ पकड़े जाने पड़ उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक उस शख्स ने उस ममी को अपना गर्लफ्रेंड बताया और उसका नाम “जुआनिता” रख रखा है।
.jpg)
पेरू के संस्कृति मंत्रालय ने इस मम्मी की फोटो जारी करके इस बात को सभी के सामने लाया। उनके बयान के मुताबिक उनको प्री-हिस्पैनिक मम्मी मिली है जिसका अनुमान लगाया जा रहा है ये 600 से 700 साल पुरानी है। पुलिस पेरू के पुणो शहर के एक सुनसान पार्क में शराब पी रहे तीन लोगों के साथ ममीकृत अवशेष मिले हैं।

इस शख्स की पहचान 26 साल के जूलियो बरमेजो के तौर पर हुई है। ये पिछले कई सालो से शख्स इस ममी के साथ रहता है। उनके साथ सोना, उठना और आदि काम भी करते है। जूलियो ने बताया कि ये ममी उन्हें उनके पिता ने दी थी और वह 30 साल से परिवार का हिस्सा हैं।

उन्होंने इस बात का विवरण शेयर नहीं किया कि उन्होंने यह कलाकृतियां कहां से प्राप्त कीं है। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को एएफपी को बताया कि 26 वर्षीय जूलियो सीजर बरमेजो हिरासत में रहेगा, जब तक जांचकर्ता मामले की जांच कर रहे हैं।

मंत्रालय के एक विशेषज्ञ ने पुष्टि की, “यह जुआनिता नहीं है, यह एक जुआन है,” ममी कम से कम 45 साल के एक शख्स की थी। भ्रूण की स्थिति में शरीर को पट्टियों में लपेटा गया था।


Download Android App
Download iOS App



