Tamil Nadu: 45 दिन बाद कल्लाकुरिची में फिर से खुले स्कूल

Summary :

तमिलनाडु में हिंसा प्रभावित कल्लाकुरिची में स्कूल एक बार फिर से खुल गए हैं। 145 दिनों से बंद शक्ति मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और शक्ति ईसीआर इंटरनेशनल स्कूल को सोमवार से फिर से खोल दिया गया है।

तमिलनाडु में हिंसा प्रभावित कल्लाकुरिची में स्कूल एक बार फिर से खुल गए हैं। 145 दिनों से बंद शक्ति मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और शक्ति ईसीआर इंटरनेशनल स्कूल को सोमवार से फिर से खोल दिया गया है।
Schools resume in-person classes in Tamil Nadu - The Hindu
गौरतलब है कि स्कूल में 13 जुलाई को कक्षा 12वीं के एक छात्र की मौत हो गई थी। इसके बाद 17 जुलाई को हिंसक भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ की थी और बसों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद से स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित एक संयुक्त निरीक्षण समिति ने स्कूल और उसके परिसर का निरीक्षण किया था। इसके बाद इन्हें फिर से खोलने के लिए हरी झंडी दे दी गई। रिपोर्ट के मुताबकि, मद्रास हाईकोर्ट ने कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल में भौतिक कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी।
Tamil Nadu schools reopens following stringent Covid protocols- The New  Indian Express
रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन ने तीसरी मंजिल को छोड़कर ग्रउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर स्कूल की कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी थी। हालांकि, ब्लॉक बी के लिए अनुमति नहीं दी गई है। वहीं ब्लॉक सी और डी में अभी मरम्मत का कार्य चल रहा है। कल्लाकुरिची के डीएम ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि स्कूलों के फिर से खुलने से पहले सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Desk Team