आईआईटी मद्रास सहित पूरे तमिलनाडु के छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून और दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया।
मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र महात्मा गांधी और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीरों वाली हाथों में तख्तियां लिए हुए थे तथा नए कानून और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कार्रवाई की निंदा कर रहे थे। चेन्नई के लोयला कॉलेज के छात्रों ने भी जामिया के साथ एकजुटता दिखाते हुए धरना दिया।
NRC के खिलाफ सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- अगर सबका साथ नहीं रहेगा तो सबका विकास कैसे होगा?
गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप पुलिस के साथ झड़प हुयी थी जिसमें प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की चार बसों और दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी। झड़प में छात्रों, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों समेत करीब 60 लोग घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



