तमिलनाडु में बहु प्रतीक्षित ग्रामीण निकाय चुनाव दो चरणों में 27 और 30 दिसंबर को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया कि आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और चुनाव अधिसूचना छह दिसंबर को जारी की जाएगी।

नामांकन पत्र छह दिसंबर से 13 दिसंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं और नामांकन पत्रों की छंटनी 16 दिसंबर को होगी। नामांकन वापस लने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर है। मतगणना दो जनवरी को होगी।


Download Android App
Download iOS App



