नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में हैदराबाद की बेटी को न्याय दिलाने के लिए रविवार को जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले गए। इनमें भारी संख्या में युवतियों ने हिस्सा लिया और कहा कि जब तब हैदराबाद की बेटी को न्याय नहीं मिलता वह कैंडल मार्च के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस कड़ी में जंतर-मंतर पर स्वाभिमान देश का संगठन की ओर से कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कब तक हमारी बेटियां डर डर के जीवन यापन करेंगी। घर से जब बेटी बाहर निकलती है तो परिवार के लोग तब तक डरे सहमे रहते हैं जब तक बेटी घर सुरक्षित न वापस आ जाए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में जो एक वेटरनरी डॉक्टर के साथ हुआ, इस घटना ने हैदराबाद के साथ पूरे देश को शर्मिंदा किया है।
हम मांग करते हैं कि चारों दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए। सरकार को एक ऐसा कानून बनाने की जरूरत है जिससे महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इस दौरान मार्च में शामिल लड़कियों ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बस दावे ही करती है।


Download Android App
Download iOS App



