मोरक्को में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, कई घायल

Summary :

मोरक्को के बाब मारजौका नगर के निकट एक बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल हो गए। यह नगर राजधानी रबात से 300 किलोमीटर पूर्व में है।

मोरक्को के बाब मारजौका नगर के निकट एक बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल हो गए। यह नगर राजधानी रबात से 300 किलोमीटर पूर्व में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों को ताजा शहर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। 

‘अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है भाजपा’ : प्रियंका गांधी

मोरक्को में तेज रफ्तार, खराब सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण खतरनाक दुर्घटनाएं आम हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मोरक्को में 2019 की पहले चार महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 1,357 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Desk Team