अमेरिका के सैन एंटोनियो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकल इंजन वाला विमान उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। सैन एंटोनियो दमकल विभाग के प्रमुख चार्ल्स हुड ने बताया कि विमान रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हवाईअड्डे के पास व्यावसायिक क्षेत्र में जा गिरा।
हुड ने बताया कि विमान ने ह्यूस्टन के दक्षिण-पश्चिमी शहर शुगर लैंड से उड़ान भरी थी और बोर्ने जा रहा था लेकिन इंजन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण वह सैन एंटोनियो की ओर मुड़ गया। उन्होंने बताया कि ‘फ्लाइट लॉग’ के अनुसार विमान में तीन लोग सवार थे।
संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि जांचकर्ता घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच का नेतृत्व करेगा। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और अन्य किसी के घायल होने की भी कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



