तमिल Superstar रजनीकांत नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Summary :

रजनीकांत ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के दौरान उनका और मंडरम का नाम, तस्वीर और ध्वज का उपयोग नहीं करने की भी अपील की।

लोकप्रिय तमिल अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को घोषणा की कि रजनी मक्कल मंडराम (फैंस क्लब) आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़गा। रजनीकांत बहुत पहले राजनीति में आने की पुष्टि कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपनी राजनीतिक पार्टी को लांच नहीं किया है।

रजनीकांत ने मंडरम के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि वह आगामी चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर है। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को सलाह दी कि वे लोकसभा चुनाव में उसी पार्टी को वोट दें, जो राज्य में एक स्थिर सरकार देने के साथ ही राज्य की जल समस्या को स्थाई हल निकाल सके।

सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया

बयान में लिखा, ‘तमिलनाडु में मुख्य समस्या पानी की है, आगामी चुनाव में जो तमिलनाडु की पानी की समस्या को हल करने के लिए केंद्र में एक स्थिर, मजबूत शासन की स्थापना करे और इसे लागू करे, उस पर लोगों को विश्वास करना चाहिए और वोट देना चाहिए। रजनीकांत ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के दौरान उनका और मंडरम का नाम, तस्वीर और ध्वज का उपयोग नहीं करने की भी अपील की।

Desk Team