चेन्नई : तमिलनाडु के सूचना एवं प्रचार मंत्री कदम्बुर राजू ने बृहस्पतिवार को बताया कि पत्रकारों के लिए एक कल्याणकारी बोर्ड स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
इस मामले को देखने के लिए एक समिति की घोषणा करते हुए राजू ने राज्य विधानसभा में बताया कि इसका नेतृत्व वित्त विभाग के मुख्य सचिव करेंगे।
इस समिति में सूचना विभाग के सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक भी हैं। इसके अलावा श्रम आयुक्त भी हैं। समिति से एक रिपोर्ट मिलने के बाद कल्याणकारी बोर्ड की स्थापना के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



