जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक वाहन के फिसलकर ढलान वाली सड़क पर लुढकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 11 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ लोगों को एक उत्सव में हिस्सा लेने के लिए सखी मैदान ले जा रहा एक वाहन सलोतरी इलाके में फिसलकर ढलान वाली सड़क पर लुढक गया।’’
तुर्की में प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटी, 15 की मौत
उन्होंने बताया कि हादसे में अकबर नाम के एक शख्स की मौत हो गई और अन्य 11 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को मेंधर में भर्ती कराया गया है। सीमा सुरक्षा बल की 168 बटालियन के कर्मियों, 39 राष्ट्रीय राइफल्स की ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



