Tamilnadu Election Date Declare : भारत के चुनाव आयोग Election Commission of India ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में 23 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 4 मई को मतगणना होगी।
234 सीटों वाली विधानसभा के लिए होने वाले इस चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसे दक्षिण भारत की राजनीति का अहम मुकाबला माना जा रहा है।
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 118 सीटों का बहुमत हासिल करना होगा। फिलहाल राज्य में सरकार का नेतृत्व एम के स्टालिन कर रहे हैं, जो DMK के नेता हैं।
Tamilnadu Election Date Declare: DMK और AIADMK के बीच मुख्य मुकाबला

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ DMK और विपक्षी AIADMK के बीच माना जा रहा है। वहीं भाजपा और कांग्रेस गठबंधन सरकार में सहायक की भूमिका निभाती है। हालांकि अन्य दल भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं। अभिनेता विजय की पार्टी TVK भी इस बार चुनावी मैदान में सक्रिय दिखाई दे रही है।
West Bengal Election 2026: चुनाव से पहले तेज हुई सियासत
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन, रैलियों और गठबंधन की रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अभिनेता विजय की पार्टी को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है।
Election 2026 Date Announcement: 10 मई को खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
चुनाव आयोग के अनुसार, मौजूदा तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। नई सरकार चुनने के लिए मतदान कराया जा रहा है। तमिलनाडु को देश की राजनीति में अहम राज्य माना जाता है। यहां के चुनावी नतीजे न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Download Android App
Download iOS App




