जे पी नड्डा ने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- टीएमसी का मतलब आतंक, माफिया, और भ्रष्टाचार

Summary :

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को आतंक माफिया और भ्रष्टाचारी बताया है

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को आतंक  माफिया और भ्रष्टाचारी बताया है दरअसल नड्डा ने रविवार को पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर  अनियमितताएं करने का आरोप लगाया है। नड्डा ने महिलाओं की सुरक्षाओं और सरकारी नौकरी भर्ती पर सवाल उठाए है।

नड्डा ने ममता बनर्जी पर लगाए आरोप
टीएमसी के शासन में राज्य के ठहर जाने का दावा करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा ममता बनर्जी के जंगलराज को खत्म करेगी। उन्होंने कहा, जब पीएमएवाई का ऑडिट किया जा रहा है तब बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इससे पता चला है कि जिन लोगों के पास तीन मंजिला-दो मंजिला मकान हैं, उन्हें इस योजना के तहत मकान मिले हैं। पश्चिम बंगाल में यह स्थिति है।
नड्डा ने नारी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया
नड्डा ने यह भी कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी पश्चिम बंगाल महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की सूची में शीर्ष पर है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,  टीएमसी यानी टेरर (आतंक), ‘माफिया’ और करप्शन’ (भ्रष्टाचार) है। पश्चिम बंगाल में सर्वत्र भ्रष्टाचार है। चाहे एसएससी भर्ती हो या किसी अन्य प्रकार की भर्ती, नौकरियां बेची जा रही हैं।

Desk Team