मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी स्वयं इस बात का विश्लेषण करे कि उनका कौन नेता कहां है और क्या कर रहा है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश के बाहर हैं या देश के उन्हें नहीं पता, लेकिन टि्वटर की उनकी चिड़ियाँ लगातार उड़ती रहती है। उन्होंने कहा कि अब ये कांग्रेस विश्लेषण करे कि उनके राष्ट्रीय नेता भी देश के बाहर ही ज्यादा बोलते हैं। कौन कहां है और क्या कर रहा है, ये कांग्रेस खुद सोचे।

कमलनाथ की यात्रा को लेकर कसा तंज
कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने कल राजधानी भोपाल में एक बड़े आंदोलन का आह्वान किया है, उसके पहले मीडिया में आई कुछ खबरों में कहा गया था कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ देश के बाहर हैं। चौहान का ये बयान उसी संदर्भ में आया है। कमलनाथ से अपने प्रतिदिन के सवालों की श्रृंखला में चौहान ने कहा कि झूठ को कितना ही सुंदर लिबास पहना दें, पर झूठ का रंग काला ही रहता है।

वचन पत्र को लेकर उठाए सवाल
कमलनाथ ने चुनाव के पूर्व अपने वचन पत्र में कहा था कि गंभीर रूप से बीमार बहनें जो काम करने की क्षमता खो चुकी हैं, उनके लिए जीवन भर भरण-पोषण की योजना बनाएंगे, कमलनाथ बताएं कि ये वचन पूरा क्यों नहीं हुआ।


Download Android App
Download iOS App



