भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, कुछ समय पहले तक कोरोना के मामले बहुत कम आ रहे थे लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 113 दिनों के अंतराल के बाद 524 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,618 हो गए।

बता दें कि यह आंकड़े आज सुबह 8 बजे अपडेट किए गए हैं और इन आंकड़ों में कहा गया है कि केरल द्वारा एक मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,781 हो गई है। वहीं कोरोना के मामले की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,90,492) दर्ज की गई। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.64 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



