तथागत रॉय का कैलाश विजयवर्गीय पर विवादित ट्वीट, लिखा- ‘वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन’

Summary :

तथागत रॉय ने एक फोटो कोलाज बनाया, जिसमें एक तरफ कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर और दूसरी तरफ एक कुत्ते की तस्वीर लगाई है। कोलाज के साथ रॉय ने लिखा, “वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन”।

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने बीजेपी नेता व पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय पर विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने एक फोटो कोलाज बनाया, जिसमें एक तरफ कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर और दूसरी तरफ एक कुत्ते की तस्वीर लगाई है। कोलाज के साथ रॉय ने लिखा, “वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन”। 
दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “कैलाश विजयवर्गीय, का उल्लेख अभी तक किसी ने नहीं किया है। शायद शीर्ष नेताओं के साथ उनके घनिष्ठ संबंध उन्हें बचा रहे हैं। वह अभी भी बीजेपी बंगाल के प्रभारी हैं। जाहिर है, कलकत्ता में बीजेपी अनजान है।” इस ट्वीट का जवाब देते हुए तथागत रॉय ने यह आपत्तिजनक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। 


बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार के बाद तथागत राय ने पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश, अरविंद मेनन को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्वीट किया था कि, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का नाम कीचड़ से घसीटा है और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नाम बदनाम किया है। हेस्टिंग्स के अग्रवाल भवन के ऊपर और 7 स्टार होटल में बैठे हैं। उन्होंने तृणमूल से आने वाले कचरे के लिए टिकट वितरित किए हैं। अब पार्टी कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। “

Desk Team