हल्द्वानी : अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे केमू बस संचालकों को मंगलवार को टैक्सी यूनियन ने भी अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है। जिसके चलते मंगलवार से कुमाऊं भर में टैक्सी संचालन भी ठप हो गया है। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अब रोडवेज बसों के भरोसे यात्रा करने को विवश हैं। टैक्सियों की हड़ताल से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल, रानीखेत समेत तमाम पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टैक्सी संचालकों ने केमू के समर्थन में मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते हल्द्वानी में हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया। सुबह से ही टैक्सी संचालन न के बराबर हुआ। इस बीच तमाम टैक्सी चालक भोटियापड़ाव स्टेंड के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इधर हड़ताल के चलते कुमाऊं के अल्मोड़ा, रानीखेत से भी टैक्सियों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। ऐसे में दिल्ली समेत अन्य शहरों से पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चूंकि अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों मेंं केमू व टैक्सियों का ही संचालन होता है। बताया गया कि कुमाऊं भर में आठ हजार से अधिक टैक्सियों का संचालन ठप रहा।
हड़ताल के चलते यात्रियों की जमकर फजीहत हो रही है। टैक्सी संचालकों के भी हड़ताल में कूदने के बाद यात्री अब रोडवेज बसों के सहारे यात्रा करने को विवश हैं। मंगलवार को रोडवेज स्टेशन में बसों में यात्रियों की भरमार देखी गई। साथ ही यात्री बसों में सीट पाने को लेकर जद्दोजहद करते दिखाई दिए। वहीं केमू के बाद टैक्सी यूनियन के भी हड़ताल में कूदने के बाद प्रशासन केमू बस संचालकों को मनाने में जुट गया है। मंगलवार को नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन की मौजूदगी में केमू बस संचालकों की बैठक हुई।
ट्रांसपोर्ट्स यूनियन की सबसे बड़ी स्ट्राइक, आम आदमी पर होगा असर
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



