नैनीताल : नगर के आलसेंट स्कूल की छात्रा आस्था चतुर्वेदी ने रसिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बरूस को फतह करने का रिकॉर्ड बनाया है। आस्था की इस उपलब्धि को विद्यालय की प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने नगर व राज्य की उपलब्धि करार दिया है। प्रधानाचार्य जरमाया ने बताया कि आस्था चतुर्वेदी कक्षा 9वीं की छात्रा है। इस चोटी पर चढ़ने के लिए पिछले दो सालों से प्रयास कर रही थी। इस वर्ष उसे जाने का मौका मिल गया और यह कामयाबी भी हासिल कर ली।
ये है दुनिया की सबसे ऊंची लिफ्ट , जिसे देख आपकी आँखें भी रह जाएगी फटी की फटी !
पर्वतारोही अभियान दल में उनके साथ ब्रिटिश की तीन, रूस की तीन व स्विटलरलैंड की एक छात्रा शामिल थीं। आस्था जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में नैनीताल से रवाना हो गई थी और साहसिक दल में शामिल हो गई। 27 जुलाई की सुबह साढे़ आठ बजे एल्बरूस की चोटी फतह कर तिरंगा व विद्यालय का ध्वज फहराया। आस्था की दो बहनें ऑलसेंट स्कूल में ही अध्ययनरत हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।


Download Android App
Download iOS App



